फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद पति को छुड़ाने के लिए चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सराफ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा की हत्या का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हत्यारोपी छोटे भाई की पत्नी से मामला निपटाने के नाम पर एक व्यक्ति ने चार लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर सर्विलांस, स्वाट और सदर कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू की है। पुलिस आरोपी तक पहुंच भी गई है। पता चला है कि आरोपी ने ठगी के रुपयों से एक बाइक खरीदी थी। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

छिबरामऊ के मोहल्ला मुसाहिब चौबे निवासी सराफ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा (57) पुत्र गंगा शंकर की 22 दिसंबर 2018 की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सराफ की पत्नी मुन्नी देवी ने पति के छोटे भाई अमित कुमार के खिलाफ जमीन के विवाद में हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से अमित कुमार जेल में है। 13 फरवरी को हत्यारोपी अमित की पत्नी शिवांगी पति की जमानत के सिलसिले में कन्नौज आई थीं। इनकी मुलाकात गुरसहायगंज कोतवाली की नौरंगपुर चौकी के गांव भगवानपुर में रहने वाले एक व्यक्ति से हो गई। उसने मामला निपटाने के लिए शिवांगी से पांच लाख रुपये मांगे। पति के जेल से छूटने की उम्मीद में शिवांगी ने अपने जेवर बेच दिए। उन्होंने 14 फरवरी को ठग को एक लिफाफे में रखकर रुपये दे दिए। इसके बाद ठग फरार हो गया। शिवांगी ने उसकी तलाश की, पता नहीं लगा। इसके बाद एसपी अमरेंद्र सिंह से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर सर्विलांस, स्वाट और सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
ठगी के दूसरे दिन खरीदी बाइक
शातिर युवक ने शिवांगी से चार लाख की ठगी के दूसरे दिन एजेंसी से दो लाख 10 हजार की बुलट बाइक खरीदी। सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने छापामारी कर बाइक को बरामद कर दिया। सर्विलांस टीम प्रभारी ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कई चर्चित लोगों ने भी की ठगी
पति के जेल जाने के बाद छिबरामऊ में रहने वाले कई चर्चित लोगों ने शिवांगी से लाखों रुपये ठग लिए। किसी ने पुलिस के नाम पर तो किसी ने गवाहों को खरीदने के नाम पर ठगी की। पीड़िता ने बताया कि उसके पति निर्दोष हैं। पति के जेल जाने के बाद परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें