फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-चिरागां, हर तरफ गूंजीं नातें

Sun, 11 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सजी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हुजूर पाक की यौम पैदाइश की पूर्व संध्या पर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर शहर भर के प्रमुख स्थानों पर खूबसूरत गेट तैयार किए गए जिसमें कई तरह की इलेक्ट्रानिक लाइटों का प्रयोग किया गया। साथ ही मस्जिदों में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। शहर में हर तरफ नातों की गूंज रही।
विज्ञापन


रविवार को जश्न-ए-चिरागां पर शहर को दूधिया रोशनी से सजाया गया। शहर भर में जगह-जगह कुरानख्वानी, नातिया, मुशायरा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहे। लोगों ने मस्जिद में जाकर नवाज अता कर अमन चैन की दुआ मांगी। रात भर मुस्लिम क्षेत्रों में चहल-पहल बनी रही। रोशनी से डूबे शहर को देखने के लिए दूर-दूर से गांवों के लोग रात भर आते रहे। जश्न-ए-चिरागां पर शहर के लाखन तिराहा, मीर वैश्य टोला, सफदरगंज, चिरैयागंज, रजियाना मोहल्ला सहित कई मोहल्लों में खूबसूरत गेट तैयार किए गए। इन गेटों को दूधिया रोशनी से सजाया गया।
पैंगबर-ए-इस्लाम की यौम-ए- पैदाईश बारह रवीउल अव्वल पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को शहर भर में जुलूस मोहम्मदी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें