फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्गों को सम्मान दिलाएगी जन अधिकार पार्टी: बाबू सिंह

विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। जन अधिकार पार्टी के बैनर तले सोमवार को यहां के गेस्ट हाउस में पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक हिस्सेदारी के साथ सभी वर्गों को सम्मान दिलाने का काम करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यक लोगों का वोट बैंक की तरह उपयोग करती हैं। इन वर्गों के उत्थान व सम्मान के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। जन अधिकारी पार्टी सभी वर्गों की तरह हक दिलाने का काम करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वह कानून के दायरे में रहकर लोगों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास करें। इसके पहले जिलाध्यक्ष राजेंद्र शाक्य, विनय शाक्य, जगदीश शाक्य, सीबी सिंह ने बाबू सिंह कुशवाह व रामकरन कश्यप का स्वागत किया।
सम्मेलन में अजय मौर्या, संजीव कुमार, प्रदीप शाक्य, मंजू कुशवाह, सुमित शाक्य, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीश शाक्य, आदित्य विक्रम, विवेक शाक्य व सत्यप्रकाश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें