करवाचौथ पर खरीदारी को गुरुवार को बाजार में शहरियों
के साथ ग्रामीणों की भीड़ भी उमड़ पड़ी, जिससे कदम-कदम पर जाम लगता रहा।
दोपहर बाद मंडी समिति जा रहे पंचायत चुनाव प्रेक्षक की गाड़ी भी कोतवाली के
पास जाम में काफी देर तक फंसी रही।
गुरुवार को वैसे तो साप्ताहिक बंदी
का दिन है, पर पर्व होने से खरीदारी को काफी भीड़ नजर आ रही थी। इसके
अलावा बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही पूरे दिन धड़ल्ले से होती रही। जाम
का सबब बने इन चौपहिया वाहन को बाजार में घुसने से रोकने की पुलिस ने
व्यवस्था नहीं की।
हालांकि, नगर में कई माह पूर्व नो इंट्री लागू कर दी गई
थी। इसके तहत सुबह आठ से रात के आठ बजे तक भारी वाहनों व ट्रैक्टरों का
प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था, पर गुरुवार को नो इंट्री बेअसर रही।
त्योहार की खरीदारी को उमड़ी भीड़ के बाद भी पुलिस ने बाजार में लगने वाले
जाम के लिए पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं की थी।