फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से नहीं मिल रही निजात

Wed, 08 Feb 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर और सरायमीरा में जाम की समस्या मुसीबत बनती जा रही है। सुबह-शाम आम आदमी को जाम से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सरायमीरा तिर्वा रोड पर बन रहे ओवरब्रिज से कन्नौजवासियों को रोजाना परेशान होना पड़ता है। निर्माण के कारण यहां पर अक्सर जाम लगा रहता है। कन्नौज गैस एजेंसी क्रासिंग का यही हाल है।

तिर्वा रोड से बड़े वाहन निकलने के कारण यहां पर अक्सर जाम लगता है। क्रासिंग बंद होने के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा स्टेशन रोड, बस स्टैंड पर रहता है। यहां पर पुलिस होने के बावजूद सवारी वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। बस स्टैंड के ठीक सामने प्राइवेट बसों के खड़े होने से जाम लगा रहता है। वहीं स्टेशन रोड पर टेंपो के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सरायमीरा कस्बे के गोविंद तिवारी, राजेश मिश्रा, अतुल कुमार का कहना है कि सुबह 9.30 से 11 बजे तक कई बार जाम लगता है। शाम को पांच से छह बजे तक जाम के कारण लोगों को परेशानी होती है। पुलिस कर्मी एक दो बार हटाते हैं लेकिन स्थायी व्यवस्था न होने के कारण फिर से जाम लग जाता है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज ने बताया कि जाम की समस्या से निजात के लिए सिपाहियों को लगाया गया है। जाम नहीं लगने दिया जाएगा।

फोर्स कम होते ही टेंपो चालकों की मनमानी शुरू
गुरसहायगंज। पुलिस फोर्स के चुनाव में जाते ही टेंपो चालक मनमानी पर उतर आए, जिससे कस्बा में फिर से जाम लगना शुरू हो गया। बुधवार को पूरे दिन रुक-रुककर जाम लगा रहा, जिसमें मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही। कोतवाल अमरपाल सिंह ने करीब एक माह पूर्व टेंपो यूनियन के लोगों को बुलाकर हिदायत दी थी कि कस्बा के अंदर टेंपो को न ले जाएं। कोतवाल का यह आदेश सख्ती से लागू हो गया था और जाम की समस्या से काफी निजात मिली थी, लेकिन दो दिन पहले पुलिस बल के चुनाव में चले जाते ही टेंपो चालक फिर मनमानी पर उतर आए। कस्बा के अंदर दुकानों के सामने सवारियां उतारने और चढ़ाने लगे, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थित पैदा होने लगी है। बुधवार को पूरे दिन जाम की स्थित रही। जिसमें मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही। काफी प्रयास के बाद भी जब जाम नहीं खुला तो दुकानदारों ने टेंपो हटवाकर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें