विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारी जुगाड़ खोज रहे हैं। सीडीओ के पास मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण से लेकर अब तक करीब साढ़े चार सौ आवेदन पहुंचे हैं। इनमें साढ़े तीन सौ लोगों की ड्यूटी काटी जा चुकी है। तमाम लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी मेडिकल के कागज भी पेश किए हैं। जिनका सीएमओ के माध्यम से परीक्षण कराया गया।
जिले में 19 फरवरी को मतदान होना है। मतदान कार्मिक के रूप में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, उनका प्रथम प्रशिक्षण हो चुका है। इस दौरान सीडीओ उदयराज यादव के पास करीब साढ़े चार सौ आवेदन ड्यूटी काटने के लिए पहुंचे हैं। सीडीओ ने कहा कि जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं, या अन्य कारणों से ग्रसित हैं। जिन महिलाओं के छोटे बच्चे है या फिर अन्य कारणों से ग्रसित हैं, उनकी ड्यूटी काटी गई है।
महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा जिन लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी कागजात पेश किए। उनमें यदि संदेह हुआ तो उनको मुख्य चिकित्साधिकारी से परीक्षण करा लिया गया है। जिसके बाद ड्यूटी काटी गई। अब तक करीब साढ़े तीन सौ लोगों की ड्यूटी काटी जा चुकी है।