फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के दोषी को पांच साल की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गोली मारकर जानलेवा हमले के दोषी को जिला जज ने पांच साल की सजा सुनाई है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली के कसावा में रहने वाले नारायण पुत्र छुन्नू लाल एक अप्रैल 2018 की रात आठ बजे गांव के रामबरन के दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान शराब के नशे में ज्ञानेंद्र मिश्रा पुत्र रामशरण पहुंच गए। यह हाथ में तमंचा लेकर शराब खरीदने के लिए नारायण से रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर नारायण को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। घायल नारायण के भाई अनुज कुमार ने ज्ञानेंद्र पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला जज प्रवीण कुमार ने मामले की सुनवाई की। साक्ष्यों और लोगों की गवाही सही साबित होने पर ज्ञानेंद्र मिश्रा को पांच साल की सजा सुनाई। यह जानकारी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता तरुण चंद्रा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें