फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी कर लिपिक की जमीन से लिया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डीएवी कालेज कानपुर के लिपिक की जमीन के फर्जी कागज तैयार कर दो लोगों ने बैंक से ऋण ले लिया। जानकारी होने पर जब कर्मचारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कानपुर के नजीराबाद थाना गुमटी नंबर पांच कौशलपुर 118/426 निवासी रमेश चंद्र यादव डीएवी कालेज कानपुर में लिपिक के पद पर तैनात हैं। 27 अक्तूबर 2018 को अपने रिश्तेदार राम विलास पुत्र मेवाराम यादव की जमीन को साढ़े तीन लाख रुपये में खरीदा था। इसका बैनामा और दाखिल खारिज भी हो चुका था। इसके बाद राम विलास और सत्यराम ने फर्जी कागज तैयार कर इलाहाबाद बैंक मकरंदनगर में इस जमीन को बंधक बनाकर एक लाख 75 हजार रुपये का ऋण ले लिया। जानकारी होने पर जब 11 अक्तूबर 2019 को लिपिक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
बुधवार को सदर कोतवाली में रमेश चंद्र यादव ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें