फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परीक्षा : सभी केंद्रों पर 24 घंटे चालू रहेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी 24 घंटे चालू रहेंगे। प्रत्येक कक्ष की रिकॉर्डिंग की जाएगी और नियंत्रण कक्ष से सीधा प्रसारण निगरानी की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक पर सख्त कार्रवाई होगी। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। परीक्षा के दौरान मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल को रोकने के लिए सिग्नल अवरोधक लगाए जाएंगे। हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटूथ उपकरण और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं पूरी तरह वर्जित रहेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से लगातार निगरानी होगी। परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित केंद्र पर तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। सदर उप जिलाधिकारी-संयुक्त मजिस्ट्रेट वैशाली ने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट समन्वय बनाकर निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराएंगे। शहर के आठ केंद्रों पर प्रत्येक केंद्र की 240 अभ्यर्थी शामिल होने की क्षमता रखी गई है। इन केंद्रों में गोमती देवी इंटर कॉलेज, जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, केके सीएन इंटर कॉलेज, केके इंटर कॉलेज, मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज, पीएसएम डिग्री कॉलेज, सेठ वासुदेव इंटर कॉलेज और सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें