फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कैंटीन संचालक को दरोगा ने डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। देसी शराब की दुकान के निकट कैंटीन चलाने वाले को दरोगा ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैंटीन संचालक को पीटने वाले दरोगा कस्बा चौकी इंचार्ज प्रशांत गौतम बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तिर्वा कस्बे के सरकारी बस स्टैंड के सामने अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानें हैं। दुकान के पास ही कैंटीन भी है। कैंटीन संचालक को दरोगा ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैंटीन के दरवाजे बंद होने के बाद भी दरोगा अपने हमराह के साथ अंदर जाते हैं। अंदर बैठे कैंटीन संचालक को डांटने के साथ पहले हाथ से पीटते हैं, इसके बाद वह सिपाही से लाठी लेकर उसे पीटने लगते हैं। वीडियो में जो दरोगा कैंटीन संचालक को पीट रहे हैं, वह कस्बे की चौकी प्रभारी प्रशांत गौतम बताए जा रहे हैं।
इस बारे में कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के विषय में कंट्रोल रूम से रिपोर्ट मांगी गई है। वीडियो को जांच कर रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। बंद दुकान से शराब बेचे जाने की जानकारी मिली थी। उसी सूचना के आधार पर कस्बा प्रभारी प्रशांत गौतम वहां गए थे। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुली थी, उसी दौरान विवाद की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें