फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक क्लिक पर मिलेगी परिवहन संबंधी सेवाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अब वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग की ओर से दी जाने वाली सेवाओं व प्रक्रिया की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए विभाग ने शनिवार को जैकपॉट व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे कानपुर नगर के परिवहन अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए वाहन या सारथी से संबंधित सभी सेवाओं की घर बैठे जानकारी मिल जाएगी। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनेगा, नवीनीकरण कैसे होगा, वाहन का रजिस्ट्रेशन कैसे होगा। स्वामित्व परिवर्तन, एनओसी निकालने की प्रक्रिया आदि समस्त सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस एप का अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी में उपयोग किया जा सकता है। इससे आम लोगाें को काफी राहत मिलेगी। वाहन संबंधी कार्याें के लिए उन्हें जानकारी जुटाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान एआरटीओ इज्या तिवारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें