फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इंदिरा आवास की धनराशि गलत खाते में, लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ ब्लॉक में इंदिरा आवास योजना की धनराशि वर्ष 2020-21 में लाभार्थी कुलदीप के बजाय भोलानाथ के खाते में भेज दी गई थी। भारत सरकार के पीजी पोर्टल पर शिकायत के बाद यह वित्तीय अनियमितता उजागर हुई। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने तत्कालीन लेखाकार संतोष कुमार पाल के खिलाफ मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर धनराशि कुलदीप के खाते में वापस भेज दी गई। अभिलेखों की पड़ताल में संतोष कुमार पाल को लापरवाही का मुख्य दोषी पाया गया। वह उस समय छिबरामऊ में कार्यरत थे। वर्तमान में वह तालग्राम में तैनात हैं। शासकीय कार्यों में लापरवाही और सरकारी धन के गलत अंतरण को लेकर यह कार्रवाई की गई है। यह पत्रावली जिला विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें