फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एनपीके के दाम में बढ़ोतरी, किसानों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। एनपीके खाद की 50 किलोग्राम बोरी की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी से किसानों में नाराजगी है। पहले 1950 रुपये में मिलने वाली बोरी अब 2450 रुपये में मिलेगी। किसानों ने बढ़े दाम वापस लेने की मांग की है। जिले में 2,30,504 से अधिक किसान खेती करते हैं। सितंबर से मार्च माह तक एनपीके और डीएपी की अच्छी खासी मांग रहती है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि सरकार ने आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आमदनी बढ़ाने के बजाय खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। अब 16-12-32 एनपीके खाद के दाम 500 रुपये बढ़ गए हैं। खाद के साथ बीज, कीटनाशक, डीजल, बिजली और मजदूरी महंगी होने से खेती मुश्किल हो रही है। किसानों को आलू का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। किसानों का कहना है कि कृषि लागत बढ़ने के अनुपात में उपज का मूल्य बढ़ाया जाना चाहिए। सरकार को खाद के दाम नहीं बढ़ाने चाहिए। सहकारी समिति के सचिव सत्यवीर सिंह ने बताया कि एनपीके 12-32-16 की बोरी 1950 रुपये की थी। अब खाद के दाम 2450 रुपये हो गए हैं।
फोटो :04: किसान रामचंद्र। संवाद
कैथनपुरवा के किसान रामचंद्र ने कहा कि खेती की लगातार लागत बढ़ रही है। खाद बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के दाम बढ़ने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों को आश्वासन नहीं, बल्कि फसलों का उचित मूल्य मिले। सरकार को 16-12-32 एनपीके के बढ़े दाम पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


फोटो :05: कुसुम चौहान।
भाकियू टिकैत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम चौहान का कहना है कि एनपीके खाद की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी से किसानों में आक्रोश है। खाद महंगी होने से खेती की लगात बढ़ रही है और खेती करना मुश्किल हो रहा है। सरकार को किसानों की परेशानी समझते हुए दाम वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें