फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अधूरी बनी सड़क बनी परेशानी का सबब

Sun, 23 Mar 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। पत्थर वाली सड़क सिकंदरपुर की पहचान बन चुके थे। एक माह पहले सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों को समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी। 10 दिन पहले ठेकेदार व मजदूर निर्माण अधूरा छोड़ चले गए।
विज्ञापन



सिकंदरपुर कस्बे के मुख्य मार्ग होने वाले जलभराव के कारण सड़क पूरी तरह से गायब हो गई थी। कई साल पहले सड़क पर पत्थर बिछवाकर सड़क बनवा दी गई। सड़क पर पड़े आड़े तिरछे पत्थर हादसे का कारण बने हुए थे। पीडब्लूडी ने कस्बे की दुर्दशाग्रस्त सड़क के निर्माण की स्वीकृत देते हुए फर्रुखाबाद की मां विंध्यवासिनी फर्म को जिम्मेदारी दी। एक माह पहले सड़क निर्माण शुरू होने पर कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली।
पहले से नौ इंच ऊंची सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण लगभग पूरा हो चुका है पर मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर रैंप बनने का काम शेष है। रैंप न बनने से राहगीरों समेत कस्बे के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय कस्बे से होकर गुजरने वाले वाहनों को वापस लौटकर हाइवे तक पहुंचना पड़ता है। पीडब्लूडी के जेई राकेश कुमार ने बताया कि होली के कारण मजदूर घर चले गए। वापस आते ही काम शुरू कराया जाएगा। साथ ही सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर मिट्टी डलवाकर समतल कराया जाएगा।
विज्ञापन





थोक किराना व्यापारी अमित गुप्ता का कहना है कि बाहर से सामान न तो आ पा रहा है और न ही भेजा पा रहे हैं। एक महीने से चल रहे निर्माण के कारण काफी सामान खत्म हो चुका है जिस कारण ग्राहक लौट रहे हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मोबाइल शॉप संचालक आरेंद्र दुबे ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन फुटपाथ अभी भी ऊबड़ खाबड़ है, जिस कारण ग्राहकों को दुकानों में चढ़ने और उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या के कारण ग्राहकों ने दुकानों पर आना बंद कर दिया है। बजरिया रोड निवासी हर्षित गुप्ता ने बताया कि संपर्क मार्गों को मिलाने के लिए मुख्य सड़क से रैंप न बनवाई है। ऊंचाई के कारण बीमार मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें