फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनायतपुर में दो पक्षों में मारपीट, 11 जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली के इनायतपुर गांव में चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसमें छह से सात लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के कुल 63 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

इनायतपुर गांव निवासी कासिम खां और अफलाक के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। मतदान के बाद एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष भिड़ गए। इनमें जमकर मारपीट हुई। कासिम खां ने आरोप लगाया कि गांव के आसिफ अली, मुशीर खां, इवादुम खां, अब्दुल खालिक आदि ने हमला कर दिया। वहीं अफलाक ने कासिम, आमिर, चाहत, आरिफ समेत कई लोगों के खिलाफ एकजुट होकर मारपीट, बलवा की तहरीर दी।
सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में सेवन क्रिमिनल एक्ट भी लगाया गया है। आकिब, शराफत खां, शकील, कमालुद्दीन, तहसीम, मुकीम, सईम, अनस अहमद, अब्दुल खालिद, महफूज खां, शाहनवाज, शोएब, मोबीन खां, शाहरुख खां को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक नाबालिग और दो कोरोना संक्रमित होने से जमानत पर छोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें