फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के गम में पिता ने तमंचे से मार ली गोली, मौत, 15 दिन पहले बेटे की बुखार से हुई थी मौत

विज्ञापन
भगवानदीन के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। बेटे की मौत के बाद तनावग्रस्त रहने वाले पिता ने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के सरैया गांव निवासी भगवानदीन(40) मां सोमवती, पत्नी अनीता, बेटे आशीष और अनुभव के साथ रहते थे। अनुभव की 15 दिन पहले बुखार से मौत हो गई थी। 10 नवंबर को बड़ा बेटा आशीष बुआ के घर चला गया। पत्नी अपने मायके चली गईं। इसके बाद घटना हो गई। मां सोमवती ने बताया कि भगवानदीन बेटे के गम में तनावग्रस्त रहने लगा था। बुधवार रात वह अपने दरवाजे पर लेटी थीं। बेटा अंदर कमरे में था। गुरुवार सुबह पांच बजे बेटे ने गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उनके साथ मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। कमरे में बेटा लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मां सोमवती ने पुलिस को तनाव के कारण गोली मारकर आत्महत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें