फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद के चक्कर में दो युवकों को कोतवाली के बाहर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर मिलने आए दूसरे समुदाय के युवकों को कोतवाली पुलिस ने तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में बंद युवकों से मिलने आए कानपुर के उनके भाइयों को लव जिहाद के चक्कर में मोहल्ले वालों ने कोतवाली के बाहर ही पीट दिया। दोनों किसी तरह जान बचाकर भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस को न पिटाई करने वाले मिले और न ही पिटने वाले।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने खुद को हिंदू बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। शनिवार की दोपहर बाद मिलने के लिए दो युवक युवती के घर के बाहर पहुंच गए। मोहल्ले के कुछ युवकों ने दोनों को बात करते देखा तो रोकटोक की। इस दौरान युवकों ने अपने हिंदू नाम बताए। मोहल्ले के युवकों को शक हुआ तो सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों दूसरे समुदाय के निकले। एक ने खुद को कानपुर निवासी अमान और दूसरे ने आमिर बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचे बरामद हुए। दोनों को कोतवाली पुलिस ने बंद कर दिया। रविवार को दोनों को जेल भेजा जा रहा था। इसी बीच पकड़े गए युवकों के भाई उनसे मिलने कोतवाली सदर पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाली के बाहर खड़े कुछ युवकों से उन्होंने जानकारी की तो शहर के युवकों ने उनको भी पकड़ लिया। इसके बाद जमकर धुनाई कर दी। जब तक जानकारी कोतवाली पुलिस को होती तब तक युवक भाग निकले। इतना ही नहीं मारपीट करने वाले युवक भी भाग गए। बताया जाता है कि कानपुर के दोनों युवकों ने शहर की युवती को फंसाने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी।
इस संबंध में युवती के परिजन ने कोतवाली पुलिस को किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। उधर, मारपीट के मामले में कोतवाल विकास राय का कहना है तमंचा समेत पकड़े गए दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। मारपीट की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें