फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा बांटने में गड़बड़ी, कांग्रेसी खफा

Sun, 03 May 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में कांग्रेसियों ने किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा बांटने में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। अव्यवस्थाओं के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार व जिले के आला अफसरों को जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद होने के बाद किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं।

कर्जदार किसान परेशान हैं, लेकिन लेखपाल व तहसील के अधिकारी मुआवजा वितरण में हेराफेरी कर रहे हैं। डा. हाशिम सिद्दीकी, रामनाथ दुबे, अविनाश दुबे, तारिक बशीर, बनवारी लाल गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी, मलिखान, शिवम तिवारी ने कहा कि लेखपाल कार्रवाई न होने से बेलगाम होकर धांधली कर रहे हैं। शिकायत होने पर सुधार कराने के बजाय अधिकारी उन्हें कुतर्क देकर बचाने में जुट जाते हैं। किसानों को मुआवजा देने में पक्षपात भी हो रहा है। सपा सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। इसीलिए सत्तापक्ष के लोग मदमस्त होकर पुलिसवालों तक को पीट रहे हैं।

कांग्रेसियों ने कहा कि वे 12 मई को तेराजाकेट तालग्राम में किसानों व मजदूरों की समस्याओं व भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर महेश पांडेय, ओमकार नाथ त्रिपाठी, शमशाद अली, घनश्याम यादव, प्रदीप केलकर, अरविंद दुबे, श्याम, जितेंद्र सिंह सोलंकी, विजयलक्ष्मी दुबे, प्रियंका दुबे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें