फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: धोबी घाट पर होगा गणेश मूर्तियों का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। नगर में स्थापित श्रीगणेश मूर्तियों के विसर्जन को लेकर प्रशासन ने बुधवार को तैयारी पूरी कर ली हैं। गुरुवार को सुजान सराय मार्ग स्थित धोबी घाट के पास ईशन नदी पुल के समीप मूर्तियों के विसर्जन के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। नगर में स्थापित सभी गणेश मूर्तियों का विसर्जन होगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि विसर्जन स्थल के पास गड्ढा तैयार कराया गया है। इसमें गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। उप जिलाधिकारी वैशाली, सीओ कुलवीर सिंह भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल और नायब तहसीलदार अमित पाठक ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मौके की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थल पर ही गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने और विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें