फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक से 2.20 लाख रुपये भरा बैग पार, पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज समेत दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। पैसा जमा करने गए बैंक मित्र का रुपयों से भरा बैग दो किशोरों ने पार कर दिया। बैग में दो लाख बीस हजार रुपये समेत जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के लिलुइया गांव निवासी अवनीश कुमार द्विवेदी इलाहाबाद बैंक के बैंक मित्र हैं। यह पंद्रह जून की शाम को कस्बे की शाखा में रुपये जमा करने आए थे। बैग में दो लाख बीस हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। इन्होंने बैंक के अंदर काउंटर पर बैग रख दिया। इसके बाद शाखा प्रबंधक से बात करने लगे। इतने में दो किशोरों ने बैग पार कर दिया। जानकारी होने पर परिसर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें दो किशोर बैग ले जाते दिखाई दिए।
पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर पुलिस को तहरीर के साथ सौंपे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीओ दीपक दुबे का कहना है कि कोतवाल शैलेंद्र कुमार के मुताबिक फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध किशोरों से पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें