फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंच गड़बड़ाए तो बार सही रास्ता दिखाए: जिला जज नरेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जब बेंच गड़बड़ाए तो बार सही रास्ता दिखाए। इसके लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सुंदरकांड से प्रेरणा लेकर कार्य करे। पहले सुंदरकांड का पाठ करें, फिर उस पर मनन करें। उक्त विचार जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन


सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वकीलों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सिर्फ बार एसोसिएशन के लिए ही नहीं है, बल्कि ये उनके भी प्रतिनिधि हैं, जो वादकारी यहां आते हैं। वादकारियों का जो वकीलों पर विश्वास है, उनके कल्याण के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा हम लोग किसी न किसी बंधन में बंधे हैं। पूर्ण रूप से कोई भी स्वतंत्र नहीं है। जब बेंच गड़बड़ाए तो उनको सही रास्ता दिखाने का कार्य आप लोगों का है। कार्यकारिणी को जो मुझसे अपेक्षाएं हैं, उन पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। विशिष्ट अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने कहा कि वकीलों को अध्ययन करके अपनी बात सही तरीके से सही प्लेटफॉर्म पर रखनी चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वह बार और बेंच का सहयोग करके अपने दायित्वों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। महासचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि वह अधिवक्ता हितों के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर व पूर्व महासचिव ललित प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान सीजेएम राजेंद्र कुमार सिंह, एसीजेएम अनुपम कुशवाह, सिविल जज जूनियर डिवीजन नंदनी उपाध्याय, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकुश श्रीवास्तव, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, उप निबंधन विशाल गुप्ता, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाकांत दीक्षित, कन्नौज बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी तथा महासचिव रामखिलावन यादव सहित सभी वकील मौजूद रहे। इससे पहले सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें