फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की थी अपने पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। तीन दिन पहले कंसुआ गांव में वृद्ध किसान की हुई हत्या का मामला पेचीदा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि तो हो गई, लेकिन हिरासत में ली पुत्रवधू ने पति पर हत्या का आरोप मढ़ दिया है, जबकि पहले पति ने पत्नी और उसके एक साथी पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। पुलिस दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कंसुआ गांव निवासी इस्लाम खां की घर में धारदार हथियार से हमलाकर और चेहरे पर तेजाब डालकर हत्या कर दी गई थी। बेटे सुनील खां के मुुताबिक वह उस समय खेत में था। खेत से लौटा तो पिता की गंभीर हालत देख सन्न रह गया। मौके से पत्नी लापता थी।
वह पिता को लेकर कई अस्पताल गया, लेकिन जान नहीं बची। इधर, सुनील की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही देर बाद उसकी पत्नी निशा को हिरासत में ले लिया था। थाना प्रभारी पूनम अवस्थी ने निशा से कई बार पूछताछ की। उससे साथी के बारे में पूछना चाहा, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

अब पत्नी निशा ने शुक्रवार को पति सुनील पर ही यह आरोप लगा दिया कि पिता की हत्या उसके पति ने ही की है। पिता-पुत्र में कुछ दिन पहले गेहूं के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से ही आई चोटों से ही वृद्ध की मौत की पुष्टि हुई है। पति और पत्नी एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें