फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु अस्पतालों में दो साल से नहीं आई एंटी रैबिज वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। विकास खंड तालग्राम के पशु अस्पतालों में दो साल से एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं भेजी गई। इससे कुत्तों के हमले से घायल मवेशियों को एंटी रैबिज का डोज नहीं मिल रहा है। इससे पशुओं की मौत हो रही है।
विज्ञापन

आवारा कुत्तों की संख्या में कुछ सालों में काफी बढ़ोतरी हुई है। आवारा कुत्ते इंसानों के साथ मवेशियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। अस्पताल में पशुपालक हर रोज पशुओं को टीका लगवाने आ रहे हैं। टीका न लगने से मायूस होकर लौट रहे हैं।
किसान प्रदीप कुमार, अनुज कुमार, रामनरेश, महेंद्र सिंह, हेतराम, हरीदास और अमर सिंह ने बताया उनके मवेशियों पर हमला कर कुत्तों ने घायल कर दिया। सरकारी पशु अस्पताल में वैक्सीन नहीं है। निजी पशु चिकित्सक से वैक्सीन लगवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

तालग्राम के साथ सरायप्रयाग, निजमापुर पशु अस्पतालों में भी वैक्सीन नही है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकराल सिंह का कहना है दो सालों से एंटी रैबीज वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हुई है। कई बार मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें