सूबेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बे के चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने तत्काल बालिका को उपचार के लिए नर्सिंग होम में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया।
बालिका के सिर में ईट से प्रहार किया गया। घटनास्थल पर काफी खून पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर दो मिट्टी की गोलक और एक झोला और 50 रुपये भी पड़े मिले। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आ रही है।
वहीं, डॉग स्क्वायड, स्वाट, गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस, थाना तालग्राम समेत सर्विलांस टीम छानबीन में जुटीं हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
टूटी पड़ी दीवार से अंदर ले जाने की आशंका
लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस की आर्मी ग्राउंड के पास दीवार टूटी है। इससे आशंका है कि आरोपी किसी तरह से इसी टूटी दीवार से बालिका को लेकर गए होंगे। इसके बाद उसकी हत्या का प्रयास किया।