पाकिस्तान का झंडा फूंकते हिजामं के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों कश्मीर घाटी में हुई आतंकी घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा फूंका। इसके साथ ही घटना में मृत तीर्थ यात्रियों व शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशू तिवारी के नेतृत्व में तहसील परिसर में कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां पिछले दिनों कश्मीर घाटी में हुई आतंकी घटना का विरोध करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पाकिस्तान का झंडा फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला करना कायराना हरकत है। भारत की ओर से पाकिस्तान को इस घटना का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
विभाग अध्यक्ष अनुज दुबे ने कहा कि देश में लगाकर आतंकी हमले हो रहे हैं, जिसमें कई भारतीय जवान शहीद हो चुके हैं। ऐसे में शासन को कार्रवाई करनी चाहिए। हिजामं कार्यकर्ताओं ने आतंकी घटना में मृत श्रद्धालुओं व शहीद हुए भारतीय जवानों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष शिवम त्रिपाठी, युवा हिंदू सभा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, मनोज कुमार, अतुल वर्मा, दिलीप कश्यप, कमलेश कश्यप, शिवम सक्सेना, सुरेंद्र कुमार, अक्षय पाठक, नीलू राठौर, धीरू राठौर, मोहित, शिवम दुबे, अशोक गिहार, अमित, रवीशचंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।