फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट देता सिर को सुरक्षा

Wed, 13 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
27वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उप संभागीय परिवहन विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात  नियमों से रूबरू कराया।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय के सामने मंगलवार को दोपहर बाद सड़क सुरक्षा के संबंध में बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किया। इसमें नशीला पदार्थ खाकर वाहन चलाने से किस तरह दुर्घटना होती है और दुर्घटना होने के बाद अन्य लोग मदद के लिए मुकर जाते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारियां दीं।

इसी तरह बिना हेलमेट लगाकर तेज गति में बाइक चलाने के बाद किस तरह दुर्घटनाएं होती हैं और सिर में चोट लगने के बाद वाहन चालक की स्थिति किस तरह होती है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। बाद में एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने लोगों को सड़क के बाईं ओर चलने की नसीहत दी।
विज्ञापन


जेब्रा क्रासिंग पार करते समय दाएं, बाएं और सामने देखने के बाद ही सड़क पार करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्सर नियमों का पालन न करने के कारण दुर्घटनाएं हो जाती हैं। यदि सभी लोग नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। इस मौके पर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें