फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लगाने वाले बाइक चालकों को दिया गुलाब

विज्ञापन
यातायात माह पर तिर्वा क्रासिंग जीटी रोड पर हेलमेट लगाने वालों को गुलाब देते कोतवाली प्रभारी विन? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली पुलिस ने यातायात माह पर तिर्वा क्रासिंग पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर चालान काटे गए। वहीं हेलमेट लगाकर यातायात नियमों का पालन करने पर बाइक चालकों को गुलाब दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को यातायात माह के तहत तिर्वा क्रासिंग जीटी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस बल के साथ कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने एसआई कमल भाटी, विनीत उपाध्याय के साथ चेकिंग की। बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालाें का चालान काटा गया। वहीं हेलमेट लगाकर निकल रहे लोगों को पुलिस ने गुलाब देकर सम्मानित किया। इससे कि हेलमेट न लगाने वाले सीख ले सकें।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यातायात माह शनिवार को समाप्त हो जाएगा। अभियान में बाइक चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही हेलमेट लगाने की सलाह दी गई। स्कूलों में बच्चों को नियमित जानकारी दी गई। इसके बाद भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। हेलमेट लगाने वालों को गुलाब देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें