फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ गया। तीसरी लहर के 39 दिन बाद पॉजिटिव मरीज मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट करते हुए कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सौरिख क्षेत्र में 60 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना की चौथी लहर में यह पहला केस सामने आया है। इससे पहले तीसरी लहर में 21 मार्च को एक युवक पॉजिटिव निकला था। जिले में तीसरी लहर में 1724 लोग संक्रमित पाए गए थे, जबकि 11 की कोरोना से मौत हो गई थी। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना का खतरा टला नहीं है, चौथी लहर का असर दिखाई देने लगा। एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें