फोटो 17 ओपीडी बाल रोग कक्ष में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी ।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। क्षेत्र के लोगों को बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज तिर्वा तक की दौड़ लगानी पड़ती है। वजह यह कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है।
शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे तक 76 मरीज ओपीडी में आ चुके थे। करीब 32 बच्चे भी थे, जो डायरिया जैसी मौसमी बीमारी से पीड़ित थे। यही नहीं सीएचसी पर मरीजों को एक्स-रे से लेकर खून की सामान्य जांच के लिए भी बाहर की पैथोलॉजी की शरण लेनी पड़ती है। ओपीडी में आए रोहित चिक, आशा देवी, प्रेम कुमार, दशरथ, निशु, सुमित ने बताया कि जब भी इलाज के लिए आते हैं। एक्स-रे व खून की जांच बाहर ही करानी पड़ती है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ही नहीं है इससे लिए रेफर कर दिया जाता है।
सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। एक्स-रे मशीन के लिए पत्र लिखा जाएगा। जांच की सुविधा उपलब्ध है। कुछ समस्याओं को भी जल्द ही दूर कराया जाएगा।
फोटो 18 जानकारी देते पशु चिकित्साधिकारी विकराल सिंह ।संवाद- फोटो : KANNAUJ