फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के निरीक्षण में पांच गैरहाजिर मिले, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड में बीडीओ ने शुक्रवार सुबह कार्यालय का निरीक्षण किया तो पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा ब्लॉक में गंदगी का साम्राज्य था। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दस बजकर बीस मिनट का समय था। कार्यालय के खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। पंजिका में लेखाकार संतोष कुमार, तकनीकी सहायक कैलाश चंद्र, राजेंद्र, एनआरएलएम के मैनेजर मयंक सिंह व कंप्यूटर आपरेटर जमाल अनुपस्थिति मिले। मयंक सिंह एक अप्रैल से गायब चल रहे हैं। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जवाब संतोषजनक न मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश स्थापना लिपिक को दिए।
कार्यालय निरीक्षण में स्थापना पटल, पत्राचार पटल, लेखाकार पटल, मनरेगा, एसबीएम, एनआरएलएम तथा मीटिंग हाल में अभिलेख सुव्यवस्थित रखे थे। साफ-सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए। एनआरएलएम कक्ष के अंदर बने शौचालय के दुरुस्तीकरण व पेयजल तत्काल चालू कराने के लिए अवर अभियंता दीपक कुमार को कड़े निर्देश दिए। बीडीओ अमित कुमार सिंह ने सचिवों की बैठक लेते हुए विकास कार्यों की समीक्षा की और रुके कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीओ मुनीष कुमार गौड़, एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह, एडीओ समाज कल्याण दीप दीक्षित, सचिव विमल दुबे, गौरीशंकर, बन्नाम सिंह, आदित्य, शशांक, राजेंद्र कुमार, ओमकार सिंह व राज विक्रम सिंह व ललितकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें