फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी ठहरा जहां, मलेरिया-डेंगू के मच्छर वहां

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश के मौसम में पानी के ठहराव में मलेरिया और डेंगू के मच्छर पैदा हो जाते हैं। डेंगू के मच्छर दिन में काटते हैं। मलेरिया के कभी भी काट लेते हैं। डेंगू के मच्छर साफ, ठहरे पानी में पैदा होते हैं। मलेरिया का मच्छर गंदे पानी में पैदा होता है। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी मुकेश दीक्षित ने बताया कि बारिश के मौसम में मलेरिया गंभीर बीमारी है। इसमें कंपकंपी और ठंड के साथ बुखार बढ़ता है। सिरदर्द भी लक्षण है। इससे बचने के लिए पानी का जमाव न होने दें। डेंगू भी मच्छरों के काटने से होता है। इसके मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। इसमें बुखार, सिरदर्द होना, आंखों के पीछे, शरीर और जोड़ों में तेज दर्द होता है।
चिकनगुनिया भी मच्छरों से फैलने वाला बुखार है। इसका प्रभाव शरीर के जोड़ों पर भी होता है। जोड़ों में तेज दर्द होने लगता। उन्होंने बताया कि बुखार को अक्सर लोग वायरल समझ लेते हैं। इससे कभी-कभी डेंगू या मलेरिया के मरीज की स्थिति बिगड़ जाती है। दिक्कत होने पर अस्पताल में पहुंच कर जांच कराएं। उसके बाद चिकित्सीय परामर्श के अनुसार दवा लें। इन रोगों से बचाव के लिए आशा, एएनएम को सक्रिय किया गया है। यह गांव गांव जाकर लोगोें को इन बीमारियों से बचने के तौर तरीके बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया और डेंगू से ऐसे करें बचाव
- पानी के सभी बर्तनों, टंकी को ढंक कर रखें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
-तालाबों, कुओं व अन्य जलाशयों में गम्बूजिया मछली डालें। यह मच्छर के लार्वा को खा जाती है।
कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- हैंडपंप के आसपास सीमेंट से पक्की फर्श और नाली बनवाएं।
- सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तन, हौदी को सुखाकर पानी भरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें