फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में सीएमओ को न चिकित्सक मिले न सफाई

विज्ञापन
तालग्राम सीएचसी की पैथोलॉजी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. विनोद कुमार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। तालग्राम कस्बे में डायरिया फैलने की जानकारी पर पहुंचे सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक समेत पांच कर्मचारी गैरहाजिर मिले। पैथोलॉजी में गंदगी का अंबार लगा मिला। सीएमओ ने गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन भी रोक दिया है।
विज्ञापन

सीएचसी के निरीक्षण में चिकित्सा अधीक्षक, आयुष चिकित्सक और तीन अन्य कर्मचारी नदारद थे। केंद्र पर जगह-जगह अव्यवस्थाओं का अंबार दिखाई दिया। पैथोलॉजी में फैली गंदगी देख सीएमओ बिफर गए और एलटी उपासना को फटकार लगाई। कर्मचारियों से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी रजिस्टर मंगाया तो पता चला कि 2020 के बाद से अपडेट ही नहीं किया गया है।
डायरिया पीड़ित मरीजों को उपचार दिए बगैर ही रेफर किए जाने पर डॉ. मोनिस को फटकारा और एसीएमओ डॉ. बृजेश शुक्ला को खामियां दूर कराकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें