तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में कैसर रोगियों के लिए कीमो थेरेपी शुरू हो गई है। अब यहां के मरीजों को गैरजनपदों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। हर महीने तकरीबन 100 से अधिक कैंसर के मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं।
कन्नौज समेत आसपास के जनपदों के कैंसर पीड़ितों के लिए राहत देने वाली खबर है। मरीजों को कीमो थेरेपी कराने के लिए दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। न ही प्राइवेट अस्पतालों में जाकर उन्हें मोटी रकम अदा करनी होगी। अब कीमो थेरेपी की सुविधा मेडिकल कॉलेज में शुरू हो चुकी है।
प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने बताया कि कैंसर मरीजों की परेशानियों को देखते हुए यहां ओपीडी भी शुरू हो गई है। अब यहीं मरीजों की कीमो थेरेपी भी होगी।