फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की जान से खिलवाड़: दो दिन से खराब पड़ी एनालाइजर मशीन, 500 जांचें अटकी

विज्ञापन
जिला अस्पताल की पौथोलॉजी में खराब फुली ऑटो एनालाइजर।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लगी एनालाइजर मशीन तीन दिन से खराब है, 20 प्रकार की जांचें नहीं हो पा रही है। वहीं करीब 800 मरीजों को रिपोर्ट नहीं मिल पाने से उन्हें सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। कई मरीजों ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई है। आरोप है कि आए दिन जानबूझ कर मशीन को खराब कर दिया जाता है, जिससे कि संबंधित विभाग को कमीशन मिल सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रशासनिक अनदेखी के चलते कई विभागों के कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। दो दिन से एनालाइजर मशीन के खराब होने के बाद भी ठीक नहीं कराई जा रही है। इस वजह से ज्यादातर मरीज खून की जांच बाहर की पैथोलाजी से कराने के लिए मजबूर हैं। शुक्रवार को पैथोलाजी की फुली ऑटो एनालाइजर मशीन अचानक खराब हो गई। जिससे पैथोलाजी में होनी वाली खून की करीब 180 जांचें अटक गई। शनिवार को भी मशीन खराब होने के चलते जांचें नहीं हो सकी। मशीन के खराब होने से पैथोलाजी की करीब 800 जांचें रुकी हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस की ओर से पैथोलाजी को चलाने वाली निजी संस्था को मशीन के खराब होने की शिकायत दर्ज करा दी गई है।
जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि मशीन के बंद होने की जानकारी पैथोलॉजी संचालित संस्था को दे दी गई है। जल्द ही मशीन को सही करा लिया जाएगा।
ये जांचें प्रभावित
फुली ऑटो एनालाइजर मशीन से लीवर, किडनी, यूरिक एसिड, रैंडम ब्लड शुगर, प्रोटीन, आरए फैक्टर, सीआरपी, टोटल कैल्शियम और सीआपी समेत करीब 20 प्रकार की जांच प्रभावित है।
विज्ञापन

इनसेट
सर्जन की तबीयत खराब, लौट रहे मरीज
जिला अस्पताल में करीब दो दिनों से जनरल सर्जन के बीमार होने की वजह से मरीजों को बगैर इलाज के लौटना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में दो जनरल सर्जन की तैनाती है, लेकिन कुछ दिनों पहले एक जनरल सर्जन डॉ. योगेंद्र गुप्ता की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दूसरे जनरल सर्जन डॉ. संदीप भी गंभीर बीमारी के चपेट में आने से छुट्टी लेकर इलाज कहीं बाहर करा रहे हैं। अस्पताल में सर्जन नहीं होने की बजह से इन दिनों मरीजों को बगैर इलाज कराए ही लौटना पड़ रहा है।
मानीमऊ क्षेत्र के रहने वाले वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पहले अपने भाई नरेंद्र का इलाज कराने के लिए भर्ती कराया था। दो दिन से सर्जन डॉक्टर न होने की वजह से इलाज नहीं हो पा रहा है। अब किसी अन्य डॉक्टर से ही भाई का इलाज कराने होगा।
प्रभारी सीएमएस डॉ. एपी सिंह ने बताया कि बीमारी के चलते सर्जन डॉक्टर छुट्टी पर हैं। सर्जन डॉक्टर न होने की बात से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
इमरजेंसी ड्यूटी से नदारद डॉक्टर को नोटिस
कन्नौज। विनोद दीक्षित अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर को चिकित्सा अधीक्षक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शुक्रवार शाम को चिकित्सा अधीक्षक के निरीक्षण में इमरजेंसी वार्ड की ड्यूटी से नदारत डॉ. मिले थे।
शुक्रवार शाम के वक्त विनोद दीक्षित अस्पताल में डॉ. प्रदीप कुमार की इमरजेंसी ड्यूटी लगी हुई थी, लेकिन अस्पताल में निरीक्षण के दौरान विनोद दीक्षित अस्पताल के चिकित्साधिक्षक डॉ. सुधांशु दुबे को डॉ. प्रदीप कुमार नदारद मिले। शनिवार को विनोद दीक्षित अस्पताल के चिकित्साधिक्षक डॉ. सुधांशु दुबे ने नदारद मिले डॉ. प्रदीप कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें