फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी महीने से जिला अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस

विज्ञापन
जिला अस्पताल में तैयारी हुई डायलिसिस यूनिट। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। किडनी मरीजों को अब डायलिसिस के लिए महानगरों और निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसी महीने के आखिरी में यहां भी हीमो डायलिसिस यूनिट शुरू हो जाएगी। राहत की बात यह है कि मरीजों की यहां निशुल्क डायलिसिस की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत 58 लाख 96 हजार की लागत से 12 बेड की हीमो डायलिसिस यूनिट बनकर तैयार हो गई। डायलिसिस यूनिट बनने से किडनी मरीजों को राहत मिलेगी। जिले में पहली बार शुरू हो रही इस सुविधा से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।
संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि किडनी मरीजों के लिए यह सुविधा निशुल्क है।
यूनिट का संचालन करने वाली संस्था को स्वास्थ्य विभाग निर्धारित दर पर भुगतान करेगा। डायलिसिस रक्त शोधन की एक कृत्रिम विधि होती है। डायलिसिस की प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है, जब किसी व्यक्ति के गुर्दे सही से काम नहीं करते हैं। इस माह के अंत तक मरीजों को डायलिसिस सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

अभी कानपुर-लखनऊ लगानी पड़ती है दौड़
जिले के अस्पतालों में अभी डायलिसिस की सुविधा नहीं है। ऐसे में काफी मरीजों को कानपुर और लखनऊ जाना पड़ता है। सही समय पर डायलिसिस सुविधा न मिलने पर कई मरीजों की जान तक जा चुकी है। हीमो डायलिसिस यूनिट शुरू होने के बाद मरीजों को महानगरों की दौड़ लगाने से निजात मिलेगी।
एचआईवी संक्रमित के लिए भी विशेष वार्ड
हीमो डायलिसिस यूनिट में निजी अस्पतालों की तरह बेहतर उपचार मिलेगा। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्लड बैंक के पास यूनिट स्थापित की गई है। यूनिट में आवाजाही के लिए रैंप बनाया गया है। आधुनिक उपकरण व मशीनरी मंगाई गईं हैं। एचआईवी संक्रमित मरीज के लिए विशेष वार्ड भी बनाया गया है।
एक माह में आते किडनी के 70 मरीज
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वीके शुक्ला ने बताया कि प्रतिमाह किडनी के 70 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। प्राथमिक उपचार देकर इन्हें रेफर कर दिया जाता है। यूनिट खुलने पर इन्हें यहीं उपचार मिलने लगेगा। एक मरीज की डायलिसिस पूरी होने में लगभग चार से साढ़े चार घंटे तक का समय लगता है।
प्राइवेट अस्पताल में एक बार में आता है छह हजार रुपये का खर्च
कन्नौज। निजी अस्पतालों में एक बार डायलिसिस कराने पर करीब छह हजार रुपये का खर्च आता है। ब्लड का इंतजाम भी मरीजों को करना पड़ता है। जिला अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस होगी। सीएमएस ने बताया कि मरीज के परिजनों को रक्तदान करना पड़ेगा। सिर्फ ब्लड लेने की निर्धारित फीस परिजनों को चुकानी होगी, जबकि डायलिसिस निशुल्क होगी। परिजनों को भटकना न पड़े इसलिए ब्लड बैंक के पास यूनिट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें