फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलब किया ब्लड का ब्यौरा, जल्द पर्याप्त होगा ब्लड स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ब्लड बैंक में खून का स्टाक खत्म होने की जानकारी पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम ने सीएमओ से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी की। इसके बाद सीएमओ ने ब्लड बैंक प्रभारी से ब्लड स्टाक, रक्तदान शिविर और मरीजों को दी गए ब्लड यूनिट का ब्योरा तलब किया है। अधिकारियों ने जल्द रक्तदान शिविर लगाकर खून की किल्लत दूर करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में 300 यूनिट क्षमता वाली ब्लड बैंक में महज 16 यूनिट ब्लड बचा है। कई ग्रुपों का ब्लड पूरी तरह खत्म हो गया। गुरुवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार से जानकारी की। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान तत्काल पर्याप्त ब्लड स्टाक करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने ब्लड बैंक प्रभारी से ब्लड स्टाक और वितरण का ब्योरा तलब किया गया है।
साथ ही तत्काल समाजसेवी संस्थाओं से संपर्क कर रक्तदान शिविर लगाकर ब्लड भंडारण बढ़ाने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक ब्लड बैंक में पर्याप्त स्टाक सुनिश्चित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें