उमर्दा/तालग्राम। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाला जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला, कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दिए गए। इस कारण मरीज मायूस होकर लौट गए। उमर्दा पीएचसी पर सुबह कई बीमार लोग चेकअप कराने पहुंचे, लेकिन जन आरोग्य मेला का आयोजन न होने से लौट गए।
नाजरीन, विटुलादेवी, नीलेश कुमार, अमित कुमार ने बताया कि मेले का आयोजन नहीं हुआ। इससे बिना दवा और जांच के बिना कड़ाके के ठंड में सिकुड़ते हुए लौटना पड़ा। इसी तरह बैसापुर, अमोलर, में भी मेलों का आयोजन नहीं हुआ। उमर्दा पीएचसी प्रभारी मनोज कुमार का कहना है। कोरोना के चलते जन आरोग्य मेला स्थिति हो गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीनेशन में ड्यूटी लगा दी गई है। (संवाद)