कन्नौज। जिले में बुधवार को दो डॉक्टर समेत छह लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कुल 17 एक्टिव कोरोना मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
बुधवार को जिले में छह नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें एक मेडिकल कॉलेज व एक सीएचसी जलालाबाद के डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र के दो और सौरिख व हसेरन ब्लॉक के एक-एक संक्रमित शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में पहले भी एक डॉक्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब जिले में 17 कोरोना एक्टिव मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिले में एक जनवरी से अब तक कुल 1740 लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 1712 संक्रमित कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जिले में फिर से कोरोना संक्रमण फैलने लगा है।