फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, मिले 57 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना की चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई। तीसरी लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या छह हो गई। जिला जेल अनौगी में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। यहां सात कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी लोगों से मास्क और सामाजिक दूरी पालन करने की अपील की है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1508 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को 57 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में सात जिला जेल के कैदी हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आए रंजीत (40) पुत्र बहादुर सिंह निवासी तेरामल्लू सदर ब्लॉक ने कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा सदर ब्लॉक के मिश्रीपुर निवासी भवानी देवी (60) पत्नी मनीराम ने हरदोई के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
कोरोना से मौत की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ रहा है। आवश्यक काम से लोग घरों से निकलें। पूरी तरह कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें