फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के सात छात्र समेत 20 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लोगों की लापरवाही से जिले में कोरोना की तीसरी लहर में तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। जिले में फिर एक साथ 20 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में मेडिकल कॉलेज के सात छात्र शामिल हैं। अब तक का जिले में सबसे बड़ा हॉटस्पॉट मेडिकल कॉलेज कैंपस है। तीसरी लहर में 26 छात्र और छात्राएं संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को फिर 20 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 66 हो गया है। सभी संक्रमितों को चिकित्सा विभाग की ओर से उपचार मुहैया कराया गया। स्वास्थ्य टीमें संक्रमितों को संपर्क कर स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। जिले में संक्रमितों की बढ़ रही संख्या को लेकर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने चिंता जताई है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि लक्षण मिलने के बाद भी लोग जांच नहीं करा रहे हैं। ऐसे में इन लोगों के संपर्क में आने वाले लोग भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इससे लोगों से अपील है कि लक्षण महसूस होते ही कोरोना की जांच कराएं। सभी लोग सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल करें। ऐसे करने से ही तीसरी लहर के प्रकोप को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें