फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सोते मिल इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उमर्दा ब्लॉक के ग्राम सिकरौरी स्थित कंपोजिट स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को स्कूल के कक्ष में सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी बीएसए ने शुक्रवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में इंचार्ज प्रधानाध्यापक कक्षा-कक्ष में सोते हुए नजर आ रहे थे और छात्र-छात्राएं मोबाइल चला रहे थे। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए बीईओ विपिन कुमार ने पांच अगस्त को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल स्टाफ और बच्चों के बयानों के आधार पर प्रधानाध्यापक पर 17 गंभीर आरोप तय किए गए। छह अगस्त को बीईओ की संस्तुति पर हसेरन बीईओ व प्रभारी बीएसए शिवम गुप्ता ने जितेंद्र कुमार मिश्रा को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें उमर्दा ब्लाॅक संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है। छिबरामऊ बीईओ आनंद द्विवेदी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। प्रभारी बीएसए ने बीईओ को 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें