फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: झाड़ियों में ले जाकर मुंह से काटी पत्नी की नाक, फरार

Tue, 05 Aug 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक माह से मायके में रह रही पत्नी को घर लाने के लिए पति बाइक से पहुंचा। मोहल्ला बलही के पास पति ने बाइक रोकी और पत्नी को झाड़ियों में खींचकर ले गया। पति ने पहले पत्नी की गर्दन दबाई और फिर मुंह से नाक काट ली। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला निवासी गुड्डी (30) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति पप्पू से घरेलू विवाद के चलते वह एक माह से मायके कालीनपुरवा में रह रही थी। सोमवार को पति घर आए और विवाद न करने की बात कहकर साथ चलने के लिए कहा। उन्होंने रक्षाबंधन के बाद घर आने की बात कही, लेकिन पति नहीं माने और बाइक पर बैठाकर ले आए।
मोहल्ला बलही के निकट पति ने बाइक को रोकी और झाड़ियों में खींच ले गए। झाड़ियों में पहले गर्दन दबाने का प्रयास किया और इसके बाद मुंह से नाक काट ली। उसे खून से लथपथ छोड़कर पति बाइक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें