फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
hatya - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के लड़ैता गांव में जमीन की रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक की पत्नी ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाली प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

लड़ैता गांव निवासी रीना ने बताया कि उसके पति खुशीराम खेतीबाड़ी करते थे। शुक्रवार की शाम को पांच बजे वह घर के बाहर बनी अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान जमीनी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान पवन व रिंकू, शिवपाल, फूल सिंह वहां आए और खुशीराम को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से घायल खुशीराम को सौ शैया अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान खुशीराम की मौत हो गई।
सूचना पाकर एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी डा. अरविंद कुमार, सीओ शिव कुमार थापा व कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए। एसपी ने खुशीराम के परिजनों से मामले की जानकारी ली। साथ ही कोतवाली प्रभारी को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने खुशीराम की पत्नी रीना की तहरीर पर ग्राम प्रधान पवन व उसके भाई रिंकू को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
इनसेट
.....
ग्राम प्रधान के समर्थन में उतरे ग्रामीणों, की नारेबाजी
खुशीराम हत्याकांड में ग्राम प्रधान पवन को पकड़े जाने के बाद मोहन नगला के दो सौ से ज्यादा महिलाएं व पुरुष लड़ैता गांव पहुंच गए। वहां प्रधान को फर्जी तरीके से मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि गोली लगने के समय ग्राम प्रधान पवन कुमार उनके साथ होली का त्योहार मना रहे थे। उनको गलत ढंग से फंसाया जा रहा है। सीओ शिव कुमार थापा व कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
----------
इनसेट
....--------
मरने से पहले आरोपियों के नाम लेता वीडियो वायरल
खुशीराम को गोली लगने के बाद जब उसे उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल ले जाया गया तो वह पूरी तरह से अपने होश में था। दर्द से कराह रहे खून से लथपथ खुशीराम का कहना था कि उसे पवन, रिंकू, शिवपाल व फूल सिंह ने गोली मारी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
---------
इनसेट...
चार दिन पहले ही खाली कराई गई थी सरकारी जमीन
लड़ैता गांव में जीटी रोड के किनारे करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन को चार दिन पहले ही नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बुलडोजर चलवाकर मृतक खुशीराम के परिजनों से खाली कराया था। वहीं खुशीराम का कहना था कि जिस जगह पर वह काबिज है, वह जमीन सरकारी नहीं बल्कि उसकी है। यहीं से ग्राम प्रधान व खुशीराम के परिजनों के बीच रंजिश शुरू हुई थी। बताया कि शुक्रवार को इसी बात पर खुशीराम व ग्राम प्रधान में विवाद शुरू हुआ। फिर झगड़ा बढ़ने पर आरोपियों ने खुशीराम की गोली मारकर हत्या कर दी।

hatya- फोटो : CHIBRAMAU

hatya- फोटो : CHIBRAMAU

hatya- फोटो : CHIBRAMAU

hatya- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें