छिबरामऊ। मध्य प्रदेश में आबकारी विभाग में सिपाही नरेश सिंह ने भाई भाजपा बूथ अध्यक्ष कमल सिंह चौहान की मौत को प्रायोजित हत्या बताया है। उन्होंने पूरे मामले की प्रशासन से जांच कराने की मांग की।
मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे नरेश सिंह चौहान ने बताया कि भाई भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत दुर्घटना में नहीं हुई। यह प्रायोजित हत्या है। इसके अलावा इटावा जनपद के सैफई थाने में महिला दरोगा ने मेरे साथ अभद्रता की। शिकायत करने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। तहसील गेट के पास पीपल के पेड़ के नीचे उन्होंने भाई की हत्या के आरोप वाला पोस्टर अपने सीने पर चिपका लिया। इससे कुछ देर में लोगों की भीड़ लग गई। नरेश सिंह ने भाई की मौत की जांच कराने की मांग की है।