फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कल से बंद रहेगा हरदोई-कन्नौज रूट, नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दौरान 28 अप्रैल यानी मंगलवार की शाम से हरदोई-कन्नौज रोड पूरी तरह बंद रहेगा। इस दिन केवल रैली में जाने वाले वाहनों को ही निकलने दिया जाएगा। भारी वाहनों के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है, जो मंगलवार की शाम से प्रभावी होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी 29 अप्रैल यानी बुधवार को हरदोई जिले के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम और विशाल जनसभा को देखते हुए कन्नौज पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए विस्तृत रूट चार्ट और डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 28 अप्रैल की शाम छह बजे से 29 अप्रैल की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इसमें कन्नौज से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों ट्रक,डंपर, डीसीएम, रोडवेज बस, प्राइवेट सहित अन्य भारी वाहनों को हरदोई नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि यातायात में किसी भी यात्री व वाहन चालक को परेशानी हो तो वह यातायात कमांड सेंटर 7839865383, प्रभारी निरीक्षक यातायात 6392048536 से संपर्क कर सकता है।
एक्सप्रेसवे जाएंगे वीआईपी व वीवीआईपी वाहन
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीआईपी व वीवीआईपी लोगों को पास जारी किए गए हैं। ये लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किमी 294 पर उतर कर गंगा एक्सप्रेसवे पर रैली स्थल तक जाएंगे। जिले से 500 बसों को हरदोई-कन्नौज रूट से भेजा जाएगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट डायवर्जन
- हरदोई मोड़-कुसुमखोर से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंध कर दिया जाएगा।
- मेहंदी घाट से मल्लावां व बिलग्राम हरदोई की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
- कन्नौज से मेहंदी घाट बिलग्राम एवं मल्लावां हरदोई होते हुए सीतापुर लखनऊ को जाने व आने वाले सभी भारी वाहनों को कन्नौज बख्शीपुरवा से बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ कट किलोमीटर 238 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चढ़कर अपने गंतव्य की ओर आएंगे और जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें