फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से 500 घरों में पानी का संकट

विज्ञापन
फोटो:18: मोटर खराब होने से बंद पड़ा ओवरहेड टैंक परिसर।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पांच दिन पहले से नलकूप की मोटर खराब जाने से सैकड़ों लोग भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पीने के पानी के लिए लोगों को हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण पेयजल योजना के तहत सराय प्रयाग के ग्राम भूडा में ओवरहेड टैंक का निर्माण कर नरेंद्र नगला, नारायण नगला, सराय प्रयाग, पलटे पुरवा अंबेडकर मोहल्ला के करीब 500 घरों में पानी की पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन किए गए थे।
इस ओवरहेड टैंक को भरने वाली मोटर पिछले पांच दिनों से फुंकी पड़ी है। ग्रामीण हुकुम सिंह, सर्वेश कुमार राम सिंह अभिषेक ने बताया कि मोटर खराब हो जाने से पानी की किल्लत की वजह से भीषण गर्मी में सैकड़ों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप ऑपरेटर गुड्डू यादव ने बताया कि जल निगम के जेई को दे दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें