फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
गुड्डी देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। इलाके के उदैयापुर गांव के सामने बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर गई। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुरुवार को बाइक सवार विनोद कुमार पत्नी गुड्डी देवी(45) व सात साल के बेटे के साथ नौसारा से अपनी रिश्तेदारी में उदैयापुर जा रहे थे। निचली गंग नहर के पास गांव के सामने गुड्डी देवी बाइक से नीचे गिर गईं। सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। तिर्वा से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
आधे घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
पति विनोद कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस के लिए तुरंत फोन किया। सिर व चेहरे से खून बह रहा था। एंबुलेंस आधे घंटे बाद पहुंची। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो गुड्डी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें