फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मोपेड सवार तांगा चालक की मौत

विज्ञापन
रोते-बिलखते रामबाबू के परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। रिश्तेदारी में जाते समय मोपेड अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में मोपेड सवार तांगा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ठठिया कस्बे के रामबाबू (58) पुत्र नन्हेंलाल दिवाकर तांगा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह सोमवार रात करीब नौ बजे मोपेड से रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। विशिष्ट मंडी के पास मोपेड अनियंत्रित होकर फिसल गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने रामबाबू को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देख कानपुर रेफर किया गया। कानपुर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कमला देवी ने बताया कि पति तांगा चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे। पति की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें