फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से दुल्हन ले गया दूल्हा: पिता ने बताया बेटे की ख्वाहिश थी, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 29 Nov 2021 02:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

विवाह और शादी के बाद अब विदाई भी अनोखे अंदाज में होने लगी है। आम लोगों से अलग पहचान बनाने का प्रचलन इन दिनों बढ़ गया है। ऐसा ही कुछ कन्नौज में हुई एक शादी में देखने को मिला जहां दूल्हा दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गया।
विज्ञापन
दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ले गया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से विदा कराकर लेकर गया। पिता ने बताया उनके बेटे की दिली इच्छा थी उसकी दुल्हन मंडप से हेलिकॉप्टर में विदा होकर घर आए। पिता ने बेटे की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन


कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में रविवार की रात हुई एक शाही शादी के बाद विदाई भी शाही अंदाज देखने को मिली। इस शादी को लेकर शहर भर में पहले से ही चर्चा फैली हुई थी। दो सर्राफा कारोबारियों के परिवारों के बीच में यह शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन को दूल्हा हेलीकॉप्टर से विदा कराकर अपने साथ ले गया।

वहीं हेलीकॉप्टर से जा रहे दूल्हा दुल्हन को देखने के लिए हेलीपैड पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। शहर के सर्राफा कारोबारी राजीव कुमार सर्राफ की पुत्री राशि की शादी आगरा जनपद के करहल निवासी अखिलेश कुमार के पुत्र यश प्रताप के साथ हुई। हेलीकॉप्टर से दूल्हे को उतरता देख वहां मौजूद सभी लोगों ने खूब फोटो खिंचाई। कोई सेल्फी में तो बैक कैमरे से फोटो खिंचाते समय पोज देता नजर आया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में हेलीकॉप्टर पहुंचा। यहां से दुल्हन की विदाई समारोह संपन्न हुआ। लड़के के पिता ने बताया कि उनके बेटे की ये ख्वाहिश थी। इसलिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई कराई। इससे पहले शादी की सभी रस्में जीटी रोड स्थित एक होटल में हुई। यहां से दूल्हा-दुल्हन कार से बोर्डिंग ग्राउंड पहुंचे और हेलीकॉप्टर में बैठ कर चले गए। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें