फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जयमाल से पहले दूल्हे ने मांगे 50 हजार, बेटी ने कर दिया शादी से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पति के निधन के सात साल बाद परिवार और रिश्तेदारों के सहयोग से महिला ने बेटी की शादी कर रही थी। जयमाल से पहले दूल्हे ने 50 हजार रुपये की मांग की, जिसकाे लेकर विवाद हुआ और दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। मामला पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन बात नहीं बनी और बरात बिन दुल्हन लौट गई।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के ग्राम गुखरू की युवती के पिता का सात साल पहले निधन हो गया था। मां ने बेटी का पालन पोषण किया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजनों और रिश्तेदारों के सहयोग से बेटी की शादी औरैया के बिधूना थाना के ग्राम कल्यानपुर जागू अशजना निवासी राहुल राठौर से तय की थी। गुरुवार को एक गेस्ट हाउस में बरात आई। बरात का स्वागत सत्कार किया और जयमाल से पहले राहुल ने दुल्हन की मां से 50 हजार रुपये की मांग कर दी। दुल्हन की मां ने रुपये न होने की बात कही, जिसको लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने लगा। विवाद को देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। शुक्रवार को मानीमऊ चौकी में दोनों पक्ष पहुंचे और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन के शादी से इन्कार करने से बरात लौट गई। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें